- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Cctv Surveillance At 165 Centers 4 Aviation Teams Constituted In The District
जिले में 165 केंद्र, 4 उड़नदस्ते गठित 45 केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी
हनुमानगढ़|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। पहला पेपर अंग्रेजी अनिवार्य विषय का होगा। विदित रहे कि जिले भर से 56 हजार 818 स्टूडेंट्स परीक्षाएं देंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 32 हजार 203 और कक्षा 12वीं के 24 हजार 615 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जिले भर में बनाए गए 165 परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 45 केंद्र पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लेस हैं। 24 केंद्र शहरी एवं 141 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जिनमें 160 केंद्रों में सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी एवं 5 केंद्रों पर सिर्फ सेकंडरी की परीक्षा होगी। 8 प्राइवेट सेंटर्स का भी चयन किया गया है। नकल रोकने के लिए 4 उड़न दस्ते गठित किए गए हैं।
10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से