पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Charges Of Harassing Arpf Illegally Memo Sent

अारपीएफ पर नाजायज परेशान करने के आरोप, ज्ञापन भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा| स्थानीय रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य हरिप्रकाश शर्मा ने मंडल रेल अधीक्षक बीकानेर को ज्ञापन प्रेषित कर आरपीएफ (रेलवे पुलिस बल) द्वारा भादरा स्टेशन पर लोगों को नाजायज़ परेशान करने का आरोप लगाया है। शर्मा ने ज्ञापन मे लिखा है कि रेलवे पुलिस ने शनिवार को अनेकों लोगों के असंवैधानिक चालान काटे, जबकि लोग अपने परिवारजनों को छोड़ने स्टेशन आए थे। उन्होंने अपने वाहन परिसर में खड़े किए, ताे उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जबकि स्टेशन पर पार्किंग न होना स्वयं विभाग की गलती है। लोगों ने पार्किंग के लिए पहले भी कई बार लिखित रूप में मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन में अवगत करवाया गया कि कुछ लोगों को नाजायज़ पैसे लेकर छोड़ा गया। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए व स्टेशन पर पार्किंग की विधिवत व्यवस्था करवाई जाए।
खबरें और भी हैं...