पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Chari Came From The Temple On The Pretext Of Asking Silver Sheshnag Chairi Method Of Ritual

मंदिर से चांदी के शेषनाग चाेरी, अनुष्ठान की विधि पूछने के बहाने अाया था चाेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| मंदिर पुजारी से विशेष पूजा व अनुष्ठान की जानकारी लेने अाया अज्ञात व्यक्ति शिवलिंग से चांदी का डेढ़ किलो का शेषनाग चुरा कर ले गया। ये वारदात बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में हुई। यह वारदात सीसीटीवी कैमराें में कैद हुई है। इसी दिन शाम 5 बजे मंदिर के पुजारी अाैर कमेटी सदस्य पूजा की तैयारी करने लगे ताे शिवलिंग पर चांदी का शेषनाग नहीं हाेने से अनहाेनी की अाशंका हुई। इस पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसमें अज्ञात व्यक्ति शेषनाग की चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। शेषनाग की बाजार कीमत करीब 75000 रुपए आंकी गई है। मंदिर कमेटी सचिव सुदर्शन बत्रा की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एएसआई रणवीर नायक को दी गई है।

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे मंदिर में पहुंचा। उसने मंदिर के पुजारी से विशेष पूजा अनुष्ठान कराने की विधि पूछी। इसके बाद वह वापस लौट गया लेकिन जाते हुए उसने बड़ी ही चतुराई से मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग पर चढ़ाए गए डेढ़ किलोग्राम चांदी के शेषनाग को चुरा लिया। वारदात के समय आरोपी ने पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। पैरों में हवाई चप्पल थी। उसके सिर के बाल काले हैं वह मूंछें भी काली हैं। अाराेपी ने चेहरा ढंका हुअा नहीं था। एेसे यह माना जा रहा है कि अाराेपी काे सीसीटीवी कैमरे लगे हाेने की जानकारी नहीं थी। मंदिर पुजारी ने बताया है कि जिस तरीके से चोर ने विशेष पूजा अनुष्ठान व ग्रह नक्षत्र आदि के बारे में बातचीत कर रहा था उससे अनुमान है वह पूजा कर्मकांड का जानकार हो सकता है। फुटेज से पता चला कि आरोपी ने दोपहर 12:55 बजे वापस लौटते समय शेषनाग चोरी किया।
खबरें और भी हैं...