पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Children Pledged To Follow Mahatma Gandhi39s Path Programs Started At Block Level

महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुसरण करने का बच्चों ने लिया संकल्प, ब्लॉक स्तर पर हुआ कार्यक्रमों का आगाज़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उपखंड क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत ब्लू बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में हुई। सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प किया। संचालन के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय समिति के संयोजक एडवोकेट संजय आर्य ने कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेंगे, तब महात्मा गांधी के जीवन दर्शन प्रासंगिक रहेंगे। सह संयोजक अशोक जैन, उपखंड अधिकारी मांगीलाल सुथार, तहसीलदार कुलदीप सिंह, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र मूंड, थानाप्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा, व्याख्याता उदाराम शास्त्री, सोम जैन, सौरभ कुमार, सिद्धार्थ गर्ग और प्रदीप सिंह संधू, विनोद धारणिया व विजय बेनीवाल ने विचार व्यक्त किए। दूसरे दिन गांधी भजन व देशभक्ति गीत, तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, चौथे दिन चित्रकला व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, पांचवें दिन निबंध व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, छठे दिन भाषण, काव्य व कविता प्रतियोगिता तथा सातवें दिन महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार हाेगा। विदित रहे कि ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें एडवोकेट संजय आर्य को संयोजक तथा अशोक जैन को सह संयोजक बनाया गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, एनजीओ प्रतिनिधि अश्वनी कुमार बिश्नोई को समिति का सदस्य बनाया गया है।

राउमावि भादरा में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ दांडी यात्रा कार्यक्रम

भादरा| महात्मागांधी के 150वें जयंती वर्ष पर दांडी यात्रा कार्यक्रम के तहत राजकीय उमावि भादरा में गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम से कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व बापू के तीन बंदरों का रूप धारण कर बुरा न बोलने, बुरा न सुनने व बुरा न देखने का संदेश दिया। मंच संचालन बिशनाराम स्वामी ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य सरोजबाला, पूर्व पार्षद भंवर खां कायमखानी, विशाल गोस्वामी, ओमप्रकाश सुड्डा, सुभाष जास्ट, राजकुमार समेत विद्यालय स्टाफ व नागरिक मौजूद थे।

रावतसर| गुरु जंभेश्वर पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर स्नेहा द्वितीय स्थान पर भरत व तृतीय स्थान पर पूनम रही। इस अवसर पर संस्था प्रधान ओम सिहाग ने गांधीजी के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला वह सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार कस्तूरी लाल रहे। कार्यक्रम में रावतसर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीर सिंह, पीलीबंगा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूर्ण देव, महात्मा गांधी दर्शन समिति के समन्वयक महेंद्र सांगवाल व श्रवण मेघवाल मौजूद रहे।

नोहर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इस क्रम में गांधी चिल्ड्रन एकेडमी में शुक्रवार को भाषण, देशभक्ति गीतों सहित गांधी भजन कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति के साथ गांधी भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन के बारे में बताया। समिति के सदस्य रघुवीर सुथार व रणजीत भाटी ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। शुरुआत में महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। डॉ. जयदेव इन्दोरिया, सीबीईओ दलीप पारीक, आमीन खां, शरीफ मोहम्मद, ख्यालीराम सैनी, पवन सांखी, भारत तंवर, मजीद खान, सुन्दर सैनी, राधेश्याम जोईया, हारून खां, हरदत्त सैनी आदि मौजूद थे। जीसीए के निदेशक डी.आर. जाखड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जीसीए स्कूल सहित बालविकास उच्च माध्यमिक विद्यालय, गीतांजलि पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।

टिब्बी| कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को दांडी यात्रा वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में देश भक्ति से ओत प्रोत व गांधी भजन हुए। शुभारंभ एसडीएम मीनू वर्मा ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर गांधी भजन और देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। वक्ताओं ने गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने की बात कही। उनके बताए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों को नियमित रुप से अध्ययन करने व दिनचर्या में बुरा न सुनो, बुरा न देखो व बुरा ना बोलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर नायब तहसीलदार सुभाष शर्मा, सरपंच सन्तोष कुलवंत सुथार, प्रधानाचार्य रोहिताश चुघ, प्रधानाध्यापिका प्रीतपाल कौर आदि मौजूद थे।

नोहर

रावतसर

भादरा

टिब्बी

संगरिया
खबरें और भी हैं...