पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Children Started The Examination Center Of The Board In The Village

गांव में बोर्ड का केंद्र शुरू बच्चों ने खुशी से दी परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलवाड़ा झील| गांव राठी खेड़ा में आठवीं बोर्ड परीक्षा केंद्र मंजूर होने पर गुरुवार को पहला पेपर देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों में उत्साह था। पहले इन बच्चों को 8वीं की परीक्षा देने के लिए यहां से 5 किमी दूर टिब्बी जाना पड़ता था। इस स्कूल में प्रथम बार परीक्षा होने पर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी राहत मिली है। ग्राम पंचायत सरपंच मंजू मेव ने डाइट का आभार व्यक्त किया एवं बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं मेहनत करने की सीख दी। केंद्राधीक्षक आशु कुमार ने डाइट का आभार व्यक्त किया।

पीलीबंगा| आरबीएसई परीक्षाओं के तहत गुरुवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर हुआ। परीक्षा के प्रथम दिन बच्चों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। इस दौरान अधिकतर विद्यार्थी खुश नजर आए।
खबरें और भी हैं...