- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Cleanliness Cry In Corona Pilibanga In The Country
देश में कोरोना, पीलीबंगा में सफाई का रोना
पीलीबंगा| वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरा देश जहां दहशत के माहौल में है, वहीं नगरपालिका के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन मुस्तैद नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को दैनिक सफाई प्रक्रिया में किसी प्रकार की काेताही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर महज खानापूर्ति कर पालिका प्रशासन व आम नागरिकों की आंखों में धूल झाेंकी जा रही है। सभी वार्डों की नालियां गंदगी व पॉलीथिन से अटी पड़ी हैं।