- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Congress Leader Made Comments On Ramotsav39s Comments Change Of Heart Or More Indications
कांग्रेस नेता ने रामोत्सव के फ्लैक्स बनवाए आ रहे कमेंट-हृदय परिवर्तन या और संकेत
गोठवाल- हिंदू राष्ट्र की भावनाओं को ध्यान में रख बनवाए
गोठवाल युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रह चुके
विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल द्वारा रविवार 29 मार्च को पीलीबंगा कस्बे में निकाली जा रही विराट रामोत्सव धर्मयात्रा के प्रचार के लिए पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल के कस्बे मेंे लगाए जाने वाले फ्लैक्स लगने से पूर्व ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शनिवार को जहां गोठवाल के राजनैतिक विरोधी इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए इसे ज्योतिराव सिंधिया मंत्र की सुगबुगाहट और ह्रदय परिर्वतन जैसे स्लोगन देकर हवा देते रहे वहीं आमजन भी इस मुद्दे के अलग अलग मायने निकालने में लगा रहा। इस संबंध में पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल नेे कहा कि भगवान राम के मुद्दे को राजनीति से जोड़ने वाले लोग संकीर्ण राजनैतिक विचारधारा वाली राजनीति से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने यह फ्लैक्स दलगत राजनीति को दरकिनार करते हुए हिंदू राष्ट्र की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनवाए हैं। वहीं बजरंग दल के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत नांदीवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मुद्दे पर बताया कि भगवान राम व उनसे जुड़ा मुद्दा किसी भी राजनैतिक दल का मुद्दा नहीं है। यह बात दीगर है कि विहिप व बजरंग दल की विचारधारा भाजपा से मिलती है परंतु इसका यह अर्थ निकालना गलत है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के 492वें साल के संघर्ष के बाद विराजित होने की खुशी मनाने का हक अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को नहीं है।
उल्लेखनीय है कि विनोद गोठवाल पीलीबंगा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, जो बहुत कम अंतर से चुनाव हर गए थे।