- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Constitution Of Executive Of Regional Maheshwari Assembly
प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी का गठन
संगरिया|उत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बाबू लाल मोहता व प्रदेश मंत्री राकेश जाजू ने बताया कि कार्यकारिणी में हनुमानगढ़ जिले से पीलीबंगा के श्यामसुंदर पेड़ीवाल को उपाध्यक्ष, नोहर के राजेंद्र थिरानी को संयुक्त मंत्री व कार्यसमिति सदस्य के रूप में हनुमानगढ़ टाउन के रविशंकर मूंदड़ा व नोहर के सुनील राठी को चुना गया। जिलाध्यक्ष रतन लाल लाहोटी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारी मंडल सदस्य के रूप में पीलीबंगा से उमेश सोनी, संगरिया से कृष्ण करवा, टाउन से महावीर सिगची, जंक्शन से श्रीरतन बिहाणी व अजय लखोटिया, रावतसर से राजेश सोमानी व लक्ष्मीनारायण सोनी, नोहर से जुगलकिशोर मूड़दा, भादरा से बजरंग लाल को मनोनीत किया गया। कपिल करवा ने बताया कि प्रादेशिक सभा के पदेन सदस्य के रुप में जिलाध्यक्ष रतनलाल लाहोटी, महामंत्री राधेश्याम लखोटिया, संगरिया से पार्षद अनिता करवा व रावतसर से पंस सदस्य महावीर प्रसाद को शामिल किया गया।