पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Corona Virus Risk Live Surgery Workshop In District Hospital March 15 16 Now In April

कोरोना वायरस का खतरा: जिला अस्पताल में 15-16 मार्च को लाइव सर्जरी वर्कशॉप अब अप्रैल में होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में 15-16 मार्च को होने वाली चौथी लाइव सर्जिकल वर्कशॉप स्थगित कर दी गई है। इसका कारण प्रदेश में कोरोना वायरस के रोगी मिलने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आगामी अप्रैल में यह कार्यशाला होगी। पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के बाद भटनेर सर्जिकल सोसाइटी की ओर से फिलहाल लाइव सर्जरी वर्कशॉप स्थगित कर दी गई। ऐसे में परिस्थितियां सामान्य होने पर अप्रैल माह में यह कार्यशाला कराई जा सकती है। यहां बता दें कि इस वर्कशॉप में इस बार 50 लाइव सर्जरी कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सोसायटी की ओर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा अन्य जिलों के डॉक्टर्स से सहयोग राशि भी जुटाई गई ताकि अधिकाधिक लोगों को निशुल्क सर्जरी से लाभान्वित करने के साथ ही जिले के डॉक्टर्स को शिक्षात्मक कार्यक्रम के साथ सर्जरी की नई तकनीक से अपडेट किया जा सके।

खबरें और भी हैं...