पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Demand For Compensation Of Crops Damaged By Hail Storm

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा|पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल ने शुक्रवार को सूरतपुरा, अमरपुरा, आसन, भिरानी, अजीतपुरा व गढ्डा गांव में पहुंचकर ओलावृष्टि व तेज अंधड़ के साथ हुई बरसात से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल ने राज्य सरकार से ओलावृष्टि व तेज अंधड़ के साथ हुई बरसात के कारण फसल के खराबे का क्षेत्र के किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में आंदोलन करेंगे। इस मौके सरपंच प्रताप बेनीवाल, पूर्व सरपंच शीशपाल बेनीवाल, महावीर, भूपसिंह बेनीवाल, फूलसिंह गढ़वाल, अजीत बेनीवाल, रणजीत खीचड़, जसवंत टाक, दीवान डूडी, दयाराम, राकेश, मानसिंह खीचड़, राजकुमार, मोहरसिंह बैनीवाल, महेंद्र सिंह, राजकुमार, श्योराम वर्मा, मानसिंह, सुभाष छिम्पा, अर्जन गुर्जर और जमातअली आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...