पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Demand For Compensation Of Damage To Crops Due To Hailstorm Farmers Submitted Memorandum To Officers

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग, किसानों ने अफसरों को सौंपे ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कलेक्टर काे ज्ञापन देकर जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि 11 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से चक लालपुरा, 9 केडब्ल्यूएल, 8 केडब्ल्यूएल, 26 ओडब्ल्यूडी, गंधेली बारानी, देईदास, ढाणी लाल खां, भगवान आदि में फसलाें काे 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुअा है। शीघ्र सर्वे करवाकर किसानों काे मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालाें में जिला महामंत्री महावीर महला, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विकास पारीक अादि शामिल थे।

नोहर|ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर गुरुवार को बडबिराना सरपंच प्रताप सहारण के नेतृत्व में अनेक गांवों के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इससे पूर्व विभिन्न गांवों के किसान यहां श्रीराम वाटिका में एकत्रित हुए, जहां से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। बताया कि बडबिराना, ललाना, करौती, सोतीबड़ी, किंकराली, असरजाना, ढाणी लाल खां, कर्मशाना सहित अनेक गांवों में 80 प्रतिशत से अधिक फसल खराब हो गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाया हुआ है। उन्हें कंपनी से फसल खराबे का क्लेम दिलाया जाए। इसके अलावा आपदा राहत कोष से किसानों को राहत दिलाई जाए। ज्ञापन में अधिकारियों की टीम को खेतों में भेजकर खराब हुई फसल की तुरंत गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। भाजपा देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु ने बताया कि समय रहते किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। इस मौके पर अमरसिंह सहु, कल्याणसिंह सहारण, लक्ष्मीनारायण बैनीवाल, रामचंद्र सहारण, मोहनलाल, सुभाष ढ़ाका, रामप्रताप छिंपा आदि मौजूद थे।

रावतसर|क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान का सही से सर्वे करवाने को लेकर राजस्व तहसीलदार किस्तुरीलाल जस्सल ने पटवारियों और गिरदावर की बैठक लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार ने पटवारियों को हल्कों में जाकर किसान को एक शाखा मानते हुए उसके द्वारा बोई सभी फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि जब सरकार किसानों के हुए नुकसान के लिए चिंतित है तो कर्मचारियों को भी किसानों की दशा देखते हुए ओलावृष्टि से हुए नुकसान का वास्तविक सर्वे करना चाहिए। तहसीलदार ने सख्त निर्देश दिए की कोई भी पटवारी घर बेठे सर्वे नहीं करेगा। हल्के में जाकर वास्तविक स्थिति का रिकॉर्ड पेश करेगा। बैठक में नायब तहसीलदार विवेक चाैधरी, पल्लू नायब तहसीलदार जगदीश मीणा, गिरदावर शिवकुमार, शिव भगवान बिश्नोई, पटवारी धर्मवीर सिंह बराला, हरी सिंह खोड, जैल सिंह कड़वा, दलीप कुमार, गणेश सहित तहसील क्षेत्र रावतसर के समस्त पटवारी व गिरदावर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...