- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Demand For Installation Of New Material On The Roof Of The Bridge Under Construction Of Dpm Daulatpura Minor Submitted Memorandum
डीपीएम दौलतपुरा माइनर के निर्माणाधीन पुल की छत पर नई सामग्री लगावाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़|टिब्बी के ग्रामीणों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत हनुमानगढ़ को डीपीएम दौलतपुरा माइनर पर हनुमानगढ़ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत पर नई सामग्री लगवाने की मांग एवं पुरानी छत लगाने पर रोक लगाने के संबंध में सुरेन्द्र खद्दा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि डीपीएम माईनर पर हनुमानगढ़ हाइवे रोड पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल का निर्माण नीचे से नई ईंटें व नई सामग्री लगाकर कर दिया पर पुल की छत घटिया सामग्री यानी पुराने पुल को तोड़कर जो छत थी उसी छत्त को पुन: लगाया जा रहा है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।