- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Demand For Mecca Khal From Iran Iraq And Saudi Arabia
मक्का खल की ईरान, इराक और सऊदी अरब से मांग
जयपुर | दूधारू पशुअाें के लिए लाभकारी सरिस्का मक्का खल की मांग अब ईरान, इराक अाैर सऊदी अरब जैसे बाजाराें से भी निकल रही है। इसके साथ ही प्रदेश में उदयपुर, रेलमागरा, राजसमंद से भी इसकी डिमांड निकली है। काराेबारी पहले गुजरात से मक्का खल मंगाते थे लेकिन अब प्रदेश में ही सरिस्का मक्का खल का उत्पादन शुरू हाेने से दुग्ध किसानाें की मांग 200 फीसदी तक बढ़ गई है। अब गुजरात के कई हिस्साें में भी प्रदेश की मक्का खल की अापूर्ति हाे रही है।
भरतपुर के काराेबारी सन्नी खंडेलवाल के अनुसार इसके उपयाेग से किसानाें की अाय भी बढ़ी है। इसकी मांग जाेधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चितौड़गढ, भीलवाड़ा, भिवाड़ी, अजमेर, सीकर, नागौर व अन्य गांवों से भी अा रही है।