पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Demand For Vacant Gunny Bags And Temporary Place Outside Mandi Committee Area For Wheat Procurement Memorandum Submitted To Sdm

गेहूं खरीद के लिए खाली बारदाना और मंडी समिति क्षेत्र से बाहर अस्थाई जगह की मांग, व्यापार मंडल ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरिया| व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए खाली बारदाना मंगवाने एवं मंडी समिति क्षेत्र से बाहर आगामी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए अस्थाई जगह की मांग की है। अध्यक्ष मोहन जैन ने ज्ञापन में बताया कि संगरिया मंडी क्षेत्र एक गेहूं प्रधान क्षेत्र है और इस वर्ष गेहूं की बंपर पैदावार होने की संभावना है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए अब तक वेयर हाऊस मे 6 लाख खाली बारदाने का स्टॉक है जबकि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के मात्र 20 दिन शेष है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा 80 प्रतिशत खाली बारदाने के स्टॉक की बात कही जा रही है लेकिन यह स्टॉक तो गेहूं की आवक देखते हुए मात्र 30 प्रतिशत ही है। मंडी पंजाब एवं हरियाणा के बॉर्डर क्षेत्र पर स्थित होने के कारण बारदाने के अभाव में किसानों द्वारा गेहूं पंजाब एवं हरियाणा में बेच दिया जाता है। इस वजह से व्यापारी वर्ग को आढ़त एवं राज्य सरकार को मंडी शुल्क का भारी नुकसान होता है। अत: किसानों, व्यापारियों एवं राज्य सरकार के हितों को ध्यान में रखते हुए संगरिया मंडी में 15 लाख और खाली बारदाना की व्यवस्था की जाए। दोनों मंडी यार्ड में गेहंू के अलावा सरसों, ग्वार, जौ आदि की ढेरियां करने के लिए जगह का हमेशा अभाव रहा है। गत वर्षों की भांति गेहूं की ढेरियां करने के लिए मंडी यार्ड से चिपते एवं सार्वजनिक स्थान चिह्नित कर अनुमति मिल जाए तो व्यापारियों के साथ-2 किसानों को भी राहत मिलेगी। आगामी रबी के सीजन मे आने वाली गेहूं की ढेरियां व भाव लगाने के लिए के लिए मंडी क्षेत्र से बाहर गत वर्षों की भांति सार्वजनिक फैक्ट्रियों, प्राइवेट कवर्ड एरिया की अस्थाई स्वीकृति दिलवाने की व्यवस्था करवाएं।
खबरें और भी हैं...