- Hindi News
- National
- Parlika News Rajasthan News Demand To Make Tehsil And Nohar District Of Ramgarh Sangharsh Samiti Formed
रामगढ़ काे तहसील और नोहर को जिला बनाने की मांग, संघर्ष समिति का गठन
निकटवर्ती गांव रामगढ़ के लीलूराम नाई की अध्यक्षता में क्षेत्र के युवाओं की विशेष बैठक हुई, जिसमें उपतहसील रामगढ़ को तहसील तथा नोहर को जिला बनाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष लीलूराम नाई ने बताया कि रामगढ़ और नोहर भौगोलिक और क्षेत्र के आमजन की सुविधा की दृष्टि से तहसील और जिले के लायक हैं। क्षेत्र के लोगों की यह बड़ी मांग भी है। रामगढ़ तहसील बनने पर रामगढ़ के नजदीकी दो दर्जनों गांवों को सुविधा होगी।
वहीं नोहर जिला बनने पर क्षेत्र वासियों की 70-75 किलोमीटर की दूरी बचेगी। आगामी कुछ दिनों में कमेटी के नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस अवसर पर धर्मपाल सेखू, कृष्ण, रोबिन, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। समिति सरकार से तहसील और जिले की मांग करेगी।