- Hindi News
- National
- Nohar News Rajasthan News Demand To Start Temporary Wheat Procurement Center In Fafna
फेफाना में अस्थाई गेहूं खरीद केंद्र शुरू करने की मांग
चारणवासी| मौसम से खराब फसलों का उत्पादन तो घट ही गया, वहीं सुविधा के अनुसार आस-पास गांवों में गेहूं खरीद केंद्र स्वीकृत न होने के कारण बढ़ाए गए 1925 रुपए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं ले सकेंगे। मलवानी, रतनपुरा, फेफाना, जनानिया, पदमपुरा, गुडिया व मोधूवाली ढाणी, चक नौ, 12, 17, राजपुरिया,चा रणवासी सहित आस-पास के गांवों के किसानों की फेफाना में खरीद केंद्र शुरू करने की मांग थी। विदित रहे नोहर मंडी के अलावा आस-पास कहीं गेहूं खरीद केंद्र स्वीकृत नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि दूरी व संसाधनों की कमी के कारण उन्हें मजबूरी में गेहूं बिना बोनस का लाभ लिए मल्लैका, सिरसा, ऐलनाबाद, भुरटवाला(हरियाणा) में बेचनी पड़ेगी। वहीं प्रदेश की तर्ज पर में गेहूं खरीद पर हरियाणा में बोनस नहीं मिलता। दर्जन भर गांवों के किसानों ने फेफाना में अस्थाई गेहूं खरीद केंद्र शुरू करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात से गेहूं की चमक में अंतर होने के कारण उनका अनाज व्यापारी मनमाने भाव से खरीदेंगे। वहीं लघु-सामान्तर किसानों को अपना थोड़ा अनाज फेफाना या आस-पास मंडी न होने के कारण निजी व्यापारियों को औने-पौने दामों में बेचना पड़ेगा। किसान रामकुमार खीचड़ ने बताया कि गांव से फेफाना 7 की जगह नोहर 25 किमी दूर गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली में ले जाकर बोनस लाभ से बेचने से तो हरियाणा में बिना बोनस बेचने में फायदा है। जहां किसानों की जिंस समय पर तुलवाई व भुगतान होने से धन व समय की बचत होगी।
दूरी को यूं समझें:-
गांव फेफाना नोहर
चारणवासी 7 25
मलवाणी 10 28
फेफाना - 20
जनानिया 5 25
रतनपुरा 12 20
पदमपुरा 6 22
गुडिया 7 19