- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Demand To Stop Auction Of Plots Memorandum Submitted To Sdm
भूखंडों की नीलामी रोकने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन
रावतसर| वार्ड 17 की पार्षद कृष्णा बुरडक ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप नगरपालिका की ओर से की जा रही आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी रोकने की मांग की है। पार्षद ने बताया कि नीलामी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया। कहा गया कि ईओ को जब इस बारे में कहा तो उन्होंने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि निदेशक स्वायत्त शासन विभाग जयपुर व संभागीय आयुक्त बीकानेर को भी भेजी गई है।