- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Demand To Stop Illegal Construction On Temple Land Memo Sent To Acb Director And Minister
मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग, एसीबी निदेशक व मंत्री को भेजा ज्ञापन
रावतसर| पल्लू में मेगा हाईवे पर माता ब्रह्माणी के मेला मैदान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे व निर्माण हटाने की मांग को लेकर पल्लू सरपंच सुनीता जोशी के नेतृत्व में एडवोकेट संतलाल बिजारणियां सहित ग्रामीणों ने निदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर व राजस्व मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर व आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर को पत्र लिखकर मामले की जांच की माग की है। अधिवक्ता संतलाल बिजारणिया ने बताया की मंदिर माफी की मैला मैदान के लिए आरक्षित भूमि मेगा हाईवे के दोनों तरफ 5.9170 हैक्टेयर है। अब भूमाफिया न्यायालय से अस्थाई निषेधाज्ञा जारी होने के उपरांत भी उस भूमि पर अवैध रूप से होटल व दुकानों का निर्माण कर रहे हैं। शून्य विक्रयपत्र की आड़ में भूमाफिया राजनीतिक पहुंच के कारण अतिक्रमण कर रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय सिविल न्यायालय में कुल 7 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अस्थाई निषेधाज्ञा जारी की है। यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे परंतु न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर अवैध कब्जे व निर्माण किए जा रहे हैं, जिसे तुरंत प्रभाव से रोका जाए।
चिकित्सा सेवा कैंप आज से: हनुमानगढ़| अन्नपूर्णा जल सेवा समिति की ओर से शुक्रवार से डॉ. इकबाल फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवा कैंप लगाया जाएगा। आर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. एमआई सिद्धीकी ने बताया कि यह कैंप 15 मार्च तक चलेगा।