- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Demonstrated At Dto Office For Bus Service Agreement Agreed To Run 5 Buses
बस सेवा के लिए डीटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया, वार्ता में 5 बसें चलाने की सहमति बनी
गांव में रोडवेज बस सेवा की मांग को लेकर गुरुवार को ग्राम पंचायत 22 एवं 23 एनडीआर के ग्रामीणों एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा ने जंक्शन डीटीओ कार्यालय के गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि निजी बस संचालकों की मनमानी के चलते पिछले 8 माह से गांव में बस सेवा नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत ने बस ऑपरेटरों को बुलाकर ग्रामीणों की समझौता वार्ता करवाई एवं पांच बसों को तुरंत प्रभाव से चलाने के आदेश दिए। नए रूट के अनुसार बस हनुमानगढ़ से किशनपुरा, अराइयांवाली, 22-23 एनडीआर होते हुए सूरतगढ़ तक चलेगी। इस मौके पर एटीओ रामचंद्र, सरपंच प्रतिनिधि मोहन लोहरा, माकपा नेता रघुवीर वर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, कृपाराम, अमरपाल, बलराम, जगदीश गोदारा, सहदेव महिया, सतपाल सुथार, अनिल गोदारा, राकेश वर्मा, विनोद, सुनील, वेद मक्कासर आदि ग्रामीण मौजूद थे।