- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Devotees Worshiped In Front Of The Dargah By Offering Prayers
श्रद्धालुओं ने दरगाह के आगे मत्था टेककर खुशहाली की अरदास की
टाउन स्थित श्री पीरखाना में रात्रि के शुभ सालाना दीवान सजाए गए। गद्दीदार बाबा हरबंसलाल गर्ग ने चादर चढ़ाकर शहर की सुख समृद्वि की कामना की। आयोजन समिति के सचिव पारस गर्ग ने बताया की समिति द्वारा 23वां शुभ सालाना दीवान सजाया गया। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के अलावा दूर दराज से श्रद्धालुओं ने
पीर बाबा की दरगाह पर मत्था टेककर अरदास की। इस मौके पर बाबा का अटूट भंडारा लगाया गया। श्री पीरखाना समिति अध्यक्ष श्रीराम गोयल ने बताया दीवान में बग्गु बराड़ एंड पार्टी व साहब राम एंड पार्टी सलेमगढ़ ने बाबा का गुणगान किया।
जाखड़ांवाली| निकटवर्ती ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था के चक 9 एसपीडी में श्रीमद्भागवत कथा का आगाज रविवार से होगा। कथा का आगाज कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाल कर किया जागा। कथा नंदीशाला कथा स्थल पहुंचेगी। रोजाना सुबह 11.15 से 03.15 तक कथावाचक आरती बाई रांकावत कथा करेंगी। 22 मार्च को हवन के साथ इसका समापन होगा। विदित रहे कि कथा का आयोजन सभी ग्रामीण सहयोग से करवा रहे हैं।
हाथीपुराबास में चल रही श्रीराम कथा का समापन
भादरा| स्थानीय हाथीपुराबास मे सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन सुख, शांति व समृद्धि की कामना के साथ हुआ। व्यास पीठ पर विराजित महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि व्यक्ति को अच्छा पिता, पुत्र व नागरिक होने के लिए सच्चाई के साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात्विक आहार, सद विचार व संयम से समस्त बीमारियों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर स्वच्छता, भु्रण हत्या निषेध की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य आरती व पूजन पार्षद हरिप्रकाश शर्मा ने की। समारोह मे प्रेम स्वामी, नरेश मित्तल, सुशील स्वामी, छाजुराम मास्टर, शुभराम, भूपसिंह यादव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
सिद्धपीठ श्री डिग्गी वाले बालाजी मंदिर के संस्थापक भरतदासचार्य आज पीलीबंगा आएंगे
संगरिया| 90 दिवसीय राम-नाम जप यज्ञ का समापन श्रीराम शरणम रतनपुरा में रविवार को होगा। श्रीराम शरणम परिवार के डॉ. चांद सिडाना ने बताया कि रविवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक राम नाम जप यज्ञ होगा। उसके बाद चार बजे से सवा पांच बजे तक श्री अमृतवाणी का पाठ होगा। उन्होंने इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी सदस्यों और लोगों को पहुंचने का आग्रह किया है। कस्बे के सिद्धपीठ श्री डिग्गी वाले बालाजी मंदिर के संस्थापक व ऋषि-मुनियों की पुरातन वैदिक पद्वति से महायज्ञों के प्रवर्तक स्वामी भरतदासचार्य महाराज शनिवार को पीलीबंगा आएंगे। महाराज यहां सोमवार तक रुकेंगे। इस दौरान वे माहेश्वरी भवन में ठहरेंगे। उल्लेखनीय है कि महाराज द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना के साथ देश के विभिन्न शहरों में 108 महायज्ञ करने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प के तहत उनके द्वारा पीलीबंगा में वर्ष 1985 व वर्ष 2017 में महायज्ञ किए थे। वर्ष 1985 में महाराज ने यहां सिद्धपीठ डिग्गी वाले बालाजी मंदिर की स्थापना की थी, जो आज भी हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। वर्ष 2017 में आयोजित 105वें महायज्ञ के दौरान पीलीबंगा में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे व दस दिनों तक पीलीबंगा में मेले का माहौल रहा था। महाराज द्वारा संकल्पित 108 महायज्ञों में से 107 सम्पन्न हो चुके हैं। 108वां महायज्ञ 19 फरवरी 2021 से दिल्ली में होगा। गौरतलब है कि महाराज द्वारा वर्ष 2001 में गोरखपुर में आयोजित 71वें महायज्ञ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु अवेधनाथ एवं वर्ष 2005 में रायपुर में आयोजित 84वें महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी भाग लिया था।
पीलीबंगा| श्री कल्याण कमल सत्संग समिति के तत्वाधान में श्री कल्याण कमल आश्रम हरिद्वार के स्वामी कमलानंद गिरि महाराज की सद्प्रेरणा से बसंत पंचमी से कस्बे में प्रारंभ हुए मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी चालीसा पाठ नित्य प्रति श्रद्धालुओं के घरों में जारी हैं। शुक्रवार का पाठ वार्ड 4 में स्थित विजय मक्कड़ के घर हुआ। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वामी कमलानंद का संदेश भी सुनाया गया। महाराज ने कहा कि भगवान भक्त वत्सल हैं। वे अपने भक्तों के लिए कुछ भी करने में संकोच नहीं करते। जिसने एक बार भी अंतकरण से द्रवित होकर उन्हें पुकार लगा दी, भगवान को वहां पहुंचने में क्षण भर भी नहीं लगता। गजराज की करुण प्रार्थना हो या द्राैपदी की दीन याचना हो अथवा अज्ञानतापूर्वक अजामिल द्वारा लगाई गई पुकार हो, भगवान ने सदा अपने शरणागतों की रक्षा की है। श्री कल्याण कमल सत्संग समिति के प्रवक्ता राजकरन जुनेजा व सूरज शर्मा ने बताया कि शनिवार का पाठ श्यामसुंदर शर्मा के घर होगा। रविवार शाम को सायं 4 बजे यह पाठ बीरबल विहार कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी धाम में होगा।
पीरखाना, टाउन
धर्म समाज