पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Discussion On Ram Navami To Take Out Dharma Yatra In The Meeting

बैठक में राम नवमी पर धर्म यात्रा निकालने की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतसर| विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल रावतसर प्रखंड की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। बैठक में विहिप जिला मंत्री व प्रांत सहसंयोजक आशीष पारीक ने कहा कि श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य पर रामोत्सव धर्म यात्रा का आयोजन जिले में किया जाना है। बैठक में विहिप प्रखंड मंत्री घनश्याम कड़वासरा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की अाेर से विराट रामोत्सव धर्म यात्रा का आयोजन 3 अप्रेल को रामलीला मैदान से प्रारम्भ होगा। सुंदर श्रीराम की व महापुरुषों की झांकियां, सुंदर सजी हुई घोड़ियां, भव्य भगवा पताकाओं के साथ यात्रा निकलेगी। इस बैठक में बजरंग दल श्रीगंगानगर विभाग संयोजक कृष्ण गेदर, विहिप प्रखंड अध्यक्ष रंगलाल बिश्नाेई, प्रखंड संयोजक कुलदीप शेखावत, जगदीश शास्त्री, ओम पाइवल, सुरेंद्र सिडाना, शिव कुमार, सोनू सोनी, बजरंग सिहाग, रोशन वर्मा, विनय तंवर, बलवीर सिंह, पतराम गोदारा, मनोहर सिंह, मनीष सिहाग आदि कार्यकर्ता माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...