- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News District Development Coordination Monitoring Committee Meeting On March 21
जिला विकास समन्वय-निगरानी समिति की बैठक 21 मार्च को
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 21 मार्च को सुबह सवा 11 बजे जिला परिषद सभागार में सांसद निहालचंद की अध्यक्षता में होगी। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि एजेंडानुसार बैठक में
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, आईडब्ल्यूएमपी, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, यूडीएवाई, एनएसएपी, पीएमएफबीवाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एसएसए, आईसीडीएस, मिड-डे-मील आदि की समीक्षा की जाएगी।
जिला स्तरीय जन सुनवाई 12 को : जिला स्तरीय जन सुनवाई कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को सुबह 11 बजे होगी। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई में राज संपर्क एवं सीएम हैल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।