- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Driver Gives Roses To Women Message Of Traffic Cradle
वाहन चालक महिलाओं को गुलाब दिए, ट्रैफिक पालना का संदेश
यूथ वीरांगना संगठन की ओर से महिला दिवस उपलक्ष्य में टाउन स्थित सरकारी विद्यालय में पोषाहार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद भूपेंद्र नेहरा ने यूथ वीरांगनाओं के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता गुप्ता, उषा डोडा, दीपिका शर्मा, मीनाक्षी, रजनी, संगीता, सरोज, स्वाति, विनीता राठौड़ आदि मौजूद थे। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष साधना व्यास के नेतृत्व में टाउन स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के साथ महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुमन चावला, कांता लाडव, सुलोचना छिंपा, वर्षा कर्मचंदानी, सतीश कटारिया, राजपाल आदि मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को जंक्शन में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर दोपहिया वाहन चालक महिलाओं को गुलाब के फूल दिए गए। भविष्य में वाहन चलाते हुए आवश्यक रुप से हेलमेट पहनने के लिए समझाइश की गई। महिला कांस्टेबल सरोज, रोमिका ने बिना हेलमेट लगाए वाहन चला रही महिलाओं को गुलाब के फूल दिए।वहीं ट्रैफिक इंचार्ज अनिल चिंदा ने भविष्य में बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए समझाइश की। वहीं ग्राम पंचायत मैनावाली में महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा हुई। सरपंच बद्री प्रसाद सिराव ने पलकिन पुत्री विजय सिराव को सभा का मुख्य अतिथि बनाकर महिला दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की। महिला शक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
टोपरियां. टोल नाके पर चालक को गुलाब देते कर्मचारी।