पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Dry Hale Played Forgotten Shikwe Forgotten Message Of Brotherhood

सूखी हाेली खेली, गिले शिकवे भुलाए, भाईचारे का दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया हाेली पर्व, छप्पन भाेग लगाया, लंगर बरताया

अनूपगढ़

नाहरांवाली

चूनावढ़

लालगढ़

घमंडिया

सादुलशहर

श्रीकरणपुर

श्रीकरणपुर| शहर में हाेली का पर्व अाध्यात्मिक कार्यक्रमाें के साथ मनाया गया। कस्बे में श्रीखाटू श्याम मंदिर समिति व आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट अलग-अलग हाेली महोत्सव का अायाेजन किया। छप्पन भाेग लगाकर लंगर बरताया गया। कस्बे के आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट की अाेर से अायाेजित श्याम रंग रंगीला सतरंगी होली के कार्यक्रम में भजन सम्राट गोपाल मोहन भारद्वाज, मनु गोपाल भारद्वाज, सत्यप्रकाश व बाल कलाकार ऋषिराज ने होली के भजन मंदिर में बड़ग्यो होली खेलण से डर गयो सांवरो..., रंग मत डारे रे सावरियां म्हारो गुर्जर मारे रे रंग मत डारे...,जद तेरियां गलियां दिस रहियां मैं जग दियां गलियां भूल गई हां सुनाए। श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित होली फागुन मेले में गायक महेंद्र कुमार शर्मा उर्फ लखा भादरा वाले ने श्याम बाबा का शृंगार मन भावे..., होली आई होली आई होली आई, मस्ती छाई मस्ती छाई मस्ती छाई...सुनाए। इस बीच इत्र के साथ फूलों व रंग गुलाल की वर्षा करते हुए श्रद्धालु नाचते नजर अाए। लंगर का अायाेजन किया गया। भामाशाहों ने निशुल्क भोजन के लिए सहयाेग की घोषणा की। दोनो संस्थाओ में सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ भजनों का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इस बीच मोठ, फरूट चाट, कॉफी का वितरण किया गया। लंगर बरताया गया।

सादुलशहर| श्री श्याम मंदिर में पुजारी अजय अवस्थी, श्री नव दुर्गा मंदिर में पुजारी महेश शर्मा, वार्ड नंबर 12 में स्थित शिव मंदिर में पुजारी महेश सारस्वत के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना की। भजनों के मध्य पुष्प वर्षा कर हाेली पर्व मनाया। वार्ड नंबर 16 में राजपूत महासभा ने अध्यक्ष डॉ. पूर्ण सिंह की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। मारवाड़ी युवा मंच ने अध्यक्ष कृष्ण सहारण की अगुवाई में पुष्प होली खेली।

केसरीसिंहपुर| क्षेत्र में होली का पर्व रंग गुलाल व अबीर लगाकर मनाया गया। स्कूल मैदान में पहले दिन होलिका दहन हुअा। केसरी सेवा समिति के सदस्य व दुर्गा मंदिर समिति ने बाज़ार से मोबाइल डीजे के साथ चंग पर राजस्थानी लोक गीतों पर झूमते हुए रंग रसियो की टोलियां रवाना हुई। जो स्कूल मैदान में पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया। मंगलवार को दिन भर अबीर से सूची हाेली खेली। ढोल नगाड़ों के साथ आरएसएस स्वयंसेवको ने गुलाल के साथ होली खेली । नगर की परिक्रमा की। वही वार्ड 5 की महिलाओं ने होली पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया। व्यापार मंडल व बिल्डिंग मैटीरियल यूनियन ने अलग-अलग होली स्नेह मिलन समारोह अायाेजित किए।

चूनावढ़| सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को होलिका दहन किया गया। पं. प्रेमसागर शर्मा ने पूजा अर्चना के बाद प्रमोद साहू से होलिका दहन करवाया। इस मौका पर काफी संख्या में ग्रामीण माैजूद थे। मंगलवार काे ग्रामीणाें व बच्चाें ने डफ की थाप पर कस्बे की गलियों में अलग-अलग टोलियां बनाकर नाचते हुए रंग गुलाल लगाकर होली खेली।

घमंडिया| घमंडिया, गांव 79 एलएनपी द्वितीय 72 एलएनपी, 73-74 एलएनपी, रतनपुरा, 78 एलएनपी, 80, 81 व 82 एलएनपी, निरवाना, सरदारपुरा बीका, रामपुरान्यौला के ग्रामीणाें ने धूमधाम से हाेली मनाई।

जैतसर| युवाओं व बच्चों ने गुलाल लगाकर होली खेली, तो बड़े-बुजुर्गों ने रामा-श्यामा में दिन गुजारा। सोमवार रात पीपल चौक के पास सामूहिक रुप से होलिका दहन किया। गांव सरदारगढ़, कीकरवाली जोहड़ी व फरीदसर में होली पर्व पर सांप्रदायिक सदभाव देखने को मिला।

अनूपगढ़| युवाओं व बच्चों ने टोलियां बनाकर गलियों में नाचते गाते हुए होली का पूरा आनंद लिया। जाट समाज सेवा समिति द्वारा चौधरी हंसराज आर्य जाट धर्मशाला में सामूहिक रूप से होली मनाई।

रावलामंडी| होली पर वार्ड 5 स्थित सरकारी स्कूल में पाैधाराेपण िकया। प्रधानाध्यापक सतपाल भादू, पूर्व प्रधान गोमती टाक के नेतृत्व में ग्रामीणें व विद्यार्थियों ने पौधों की परवरिश का संकल्प लिया।

श्रीविजयनगर| डाडा पम्माराम चाैक पर नगरपालिका द्वारा सामूहिक होली दहन किया। मंगलवार को बच्चों व शहरवासियाें व बुधवार को पुलिस ने हाेली मनाई।

रायसिंहनगर| शहर में मुख्य रूप से होली का तहसीलदार निवास के आवास पास एवं माता की छाया मंदिर के पास मनाई। मंगलवार को सुबह से ही बच्चों युवाओं की टोली होने रंग व गुलाल खेला।श्री श्याम मित्र मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में होली फाग उत्सव मनाया गया। लगातार 4 घंटे भजनों की रस धारा चलती रही। फूलों और इत्र की होली मनाई। श्री श्याम बाबा को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। कढ़ी- खीचड़ा का भोग लगाया।

रायसिंहनगर

केसरीसिंहपुर

सूरतगढ़

सूरतगढ़| प्राचीन मीठा कुआं चौक पर पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, पार्षद सुनील सैनी, संदीप सैनी व महावीर सैनी के हाथों पंडित महेंद्र थानापति ने पूजाअर्चना करवा थंब की स्थापना करवाई। इसके बाद शाम को शुभ मुर्हूत में रात 8.15 बजे होलिका की पूजाअर्चना करवा होलिका का दहन किया। इससे पहले लोगों ने गोबर के उपले डाले व शगुन स्वरूप चने व गेहूं की बालियां सेकी और अग्नि घरों में ले गए। रामलीला प्रांगण, आवासन मंडल कॉलोनी, लोहीटी चौक, सूर्योंदय नगर खेजड़ी मंदिर रोड, बंसत-आंनद बिहार कॉलोनी, फार्म कॉलोनी, थर्मल, एयरफोर्स, सैनिक छावनी में होलिका दहन कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान चंग धमालों के साथ होली के गीत गाए गए। मंगलवार को लोगों ने दिन भर अबीर के साथ होली सूखी होली खेली। घरों में मीठे पकवान बनाए।

लालगढ़ जाटान| गौ सेवार्थ समिति ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में पानी बचाओ पौधारोपण बेटी बचाओ व नशा छोड़ो का संदेश दिया। ग्रामीणाें के सहयाेग से बेसहारा पशुओं काे सवामणी व चारा खिलाया गया।

रामसिंहपुर| युवाओं व बच्चों ने एक-दूसरे के गुलाल लगा कर होली खेली। कोरोना वायरस के भय से हालांकि लोग समूह में होली खेलते नजर नहीं आए। एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सोमवार को होलिका दहन किया। मंगलवार दोपहर तक लोग अबीर से सराबोर नजरआए।

22 जीबी. युवाओं व बच्चों ने सूखे रंगों से होली खेली। पानी की बचत के साथ-साथ कोरोना वायरस के भय के कारण गुलाल की होली सबकी पसंद रही। दोपहर बाद रामराम का दौर शुरू हुआ।
खबरें और भी हैं...