- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News Dry Holi Played In Villages And Cities Message Of Brotherhood And Solidarity
गांवों और शहरों में खेली गई सूखी होली, भाईचारे और एकजुटता का दिया संदेश
होलिका दहन और धुलंडी पर लोगों में दिखा उत्साह, होली की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजू पंजाबी सहित नामी कलाकारों ने दी प्रस्तुति
रावतसर| रामलीला मैदान के नवनिर्मित मंच के उद्घाटन व होली स्नेह मिलन समारोह में राजू पंजाबी सहित नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर हरियाणा सरकार के ब्रांड एंबेसेडर गायक राजू पंजाबी, वीनू गौड़, पीके राज अली, बलवंत प्रजापत, समीर बिश्नोई, प्रकाश नामदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गायक कलाकारो ने प्रस्तुति दी। वहीं श्रीनाथ कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के बच्चों ने नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किए। श्याम बिहारी डफ मण्डली ने फाग के गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रस्तुति देने वालो को श्रीसनातन धर्मनाट्य समिति ने सम्मानित किया।
पीलीबंगा| होली पर्व के तहत धुलंडी के दिन पीलीबंगा फागोत्सव समिति व पीलीबंगा सांग समिति द्वारा अलग अलग स्थानों पर फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व सोमवार देर शाम को होलिका दहन कर सभी ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पीलीबंगा फागोत्सव समिति के अंजनी भारद्वाज व पीलीबंगा व सांग समिति के मूलचंद बांठिया ने सहयोगियों का आभार जताया। होली पर क्षेत्र में शांति रही। लोगों ने अपने परिचितों व रिश्तेदारों के साथ होली खेलकर आनंद उठाया। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जाखड़ांवाली| गांव में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन खेतरपाल मंदिर के पास हुआ। पंडित सज्जन शर्मा ने मुख्य यजमान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुखराम गोदारा के हाथों पूजन करवाया। चंग धमाल पेश किया गया। क्षेत्र के भैरूंसरी, सुथारांवाला चक, ग्राम पंचायत 6 बीएचएम, जाखड़ांवाली सहित आसपास के क्षेत्र में हाेली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।
थालड़का| आसपास के क्षेत्र में होली का त्याेहार धूमधाम से मनाया गया| लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बुधवार को स्थानीय पुलिस चौकी में होली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। चौकी में डीजे साउंड लगा कर पुलिस के जवानों ने नाच-गाकर के खुशी जाहिर की।
फेफाना| होली का त्यौहार यहां परंपरागत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की मस्ती में भिगो दिया। होली खेलने वालों ने मुख्य बाजार में जमकर रंग बरसाया। होलिका के अवसर पंचायत भवन के पास होलिका दहन विधि-विधान से पूजा के साथ किया गया।
डींगवाला| रंगों का पर्व होली का त्याेहार ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों-युवाअाें व बुजुर्गों में खासा उत्साह व उमंग देखने को मिला। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर गांव में होली स्नेह मिलन समारोह हुआ, जिसमें पंजाबी गायक वीरू ढिल्लों ने गीत पेश किए।
गोलूवाला| रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाई गई। सोमवार शाम होलिका दहन उपरांत मंगलवार को धुलंडी की धूम रही। मंगलवार को दिनभर धूप रहने से से होली का आनंद उठाया। कई संस्थाअाें व संगठनों ने सामूहिक रूप से होली का पर्व मनाया। दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुए होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मंडी के व्यापारियों ने भाग लिया।
चारणवासी| आस-पास के गांवों में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सोमवार शाम होलिका दहन किया गया। अगले दिन फाग को एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर राम-राम की।
टोपरियां| गांव मेें होली पर मंगलवार सुबह गाे-सेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। टोल प्लाजा पर अधिकारियाें व कर्मचारियाें ने होली खेली।
नोरंगदेसर| होली का त्याेहार यहां धूमधाम से मनाया गया। सबने मिलजुल कर होलिका जलाई। जाति-धर्म भुलाकर एक-दूसरे काे रंग-अबीर लगाकर बधाइयां दी। दिनभर छोटे-बड़े सबने रगों का आनंद लिया।
तलवाड़ा झील| गंाव में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रात्रि 8ः15 बजे होलिका का दहन किया गया। होली के दूसरे दिन गांव के लोगों ने आपस में एक दूसरे पर गुलाल-अबीर लगाकर होली खेली। इसी तरह गांव रामपुरा उर्फ रामसरा में मंगलवार को फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण सुंदरपाल के अनुसार इस मौके पर राधा-कृष्ण की झांकी, राजस्थानी धमाल एवं गुलाल के साथ कृष्ण मंदिर, गोकलपीर मेड़ी से आरंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होकर निकली। लोक संगीत एवं फाग गीतों पर नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चाें-युवाओं ने गुलाल-अबीर लगाते हुए भजनों-गीतों पर नृत्य किया।
जाखड़ांवाली
नोहर
तलवाड़ा
थालड़का
फेफाना
टोपरियां
नौरंगदेसर
भादरा
भादरा| कस्बे के हजारों लोगों ने श्याम मंदिर में पहुंचकर होली खेली। लुहारीवाला अतिथि सदन, चैनवाली धर्मशाला व बाबा फूलदास की छतरी में आयोजित डफ के कार्यक्रम हुए। सोमवार शाम प्रशासन की ओर से रामलीला मैदान में सामूहिक होलिका दहन किया गया। इस बार क्षेत्र में लोगों में सूखी होली के प्रति रुझान अधिक रहा। लोगों ने गुलाल के साथ ही होली खेली, केमिकल वाले पानी के रंगों से इस बार लोगों ने दूरी बनाए रखी। वहीं कस्बेवासी अलग-अलग टोलियां बनाकर रंग गुलाल खेलते नजर आए। श्रीश्याम मंदिर में कस्बे के हजारों लोगों ने श्याम बाबा के साथ होली खेली जो फाग का सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र रहा।
नोहर| रंग, उल्लास का पर्व होली क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर्व के तहत कस्बे में विभिन्न स्थानों पर फाग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे के होलिका चौक पर नगर पालिका की ओर से संास्कृतिक संध्या व होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक गायकारों ने लोक गीतों व होली की पारम्परिक धमालों की प्रस्तुति दी। लोगों ने एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाई। घरों में पकवान बनाए गए। यहां होलिका चौक में विधायक अमित चाचाण व पालिकाध्यक्ष नीलम जोशी ने होलिका का दहन किया। श्रद्धालुओं ने बड़कुले व प्रसाद चढ़ाकर पूजन किया। डफ मंडलियों ने चंग की थाप पर होली की धमाल प्रस्तुत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कस्बें के लोग उपस्थित थे। रंग-गुलाल से सराबाेर युवाओं की टोलियां लोकगीतों व धमालों पर नाचती देखी गई।