पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Electricity Consumer Struggle Committee Besieges Ramgarh Uptahsil

बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति ने किया रामगढ़ उपतहसील का घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति भादरा नोहर की तरफ से गुरुवार को उपतहसील कार्यालय रामगढ़ का घेराव कर चक्का जाम किया गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था। शाम को नोहर एसडीएम श्वेता कोचर व जोधपुर विद्युत वितरण निगम नोहर अधिशासी अभियंता रिछपाल चारण ने आंदोलनकारी उपभोक्ताओं से वार्ता शुरू की। आंदोलनकारियों की मांग है कि उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, खराब बिजली मीटर बदलने, स्थायी सेवा शुल्क चार्ज लेना बंद करने की मांग को लेकर गठित संघर्ष समिति पिछले काफी समय से आंदोलन को गांव-गांव में पहुंचाने में लगी है। गांवों में विभाग के कर्मचारियों को बिजली मीटर की रीडिंग नहीं लेने दे रही है। उपतहसील रामगढ़ कार्यालय में प्रशासन व संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं में वार्ता का दौर जारी है।

खबरें और भी हैं...