पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़| ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हनुमानगढ़ में चल रहे बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग अधिकारी आकाशदीप सिद्धू थी। अध्यक्षता संस्था निदेशक सीएस परमार ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो प्रशिक्षण दिए जा रहे है वह सराहनीय है। संस्था निदेशक सीएस परमार ने बताया कि 30 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश, भानुशाली, अनिल सिंह, राठौड़, दीपक, गणेशराम, महेंद्र प्रताप मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...