- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Executive Committee Constituted In Bsp Meeting Gopalaram Parihar Appointed President
बसपा की बैठक में कार्यकारिणी का गठन, गोपालराम परिहार अध्यक्ष नियुक्त
पीलीबंगा| बसपा पार्टी विधानसभा इकाई पीलीबंगा की बैठक गुरुवार को कृषक विश्राम गृह में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि बसपा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष महावीर ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर गांव गांव जाकर अधिकाधिक लोगों को पार्टी की रीति नीतियों से अवगत करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। इसके अलावा बैठक में पीलीबंगा विधानसभा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कालूराम पटीर को विधानसभा प्रभारी, गोपालराम परिहार को विधानसभा अध्यक्ष, मिलखराज बावरी को विधानसभा उपाध्यक्ष, रणजीत बैलाण को बीवीएफ संयोजक एवं नीतू बौद्ध को विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में रामप्रताप कांवलिया, साहबराम टेलर, जीवराम, सुशील बौद्ध, शंभू राठी, धर्मपाल मेहरड़ा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।