पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Farmers39 Movement In Jalore Five Farmers Of Hanumangarh Will Start Hunger Strike

जालौर में किसानों का आंदोलन, हनुमानगढ़ के पांच किसान शुरू करेंगे भूख हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर-जामनगर हाइवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले में मुआवजा राशि कम होने से खफा किसान कई महीने से आंदोलन की राह पर हैं। फिलहाल, जालौर के बागौरा बादाल स्थित किसान बाग में राज्य भर के किसान एकत्रित हो चुके हैं। धरने के साथ ही सोमवार से किसानों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इनमें हनुमानगढ़ के किसान जगदीश चाहर, मनीराम चाहर, राजाराम चाहर, महावीर भाकर व भूप भांभू अनशन पर बैठेंगे। किसान जगदीश चाहर ने बताया कि सरकार की उदासीनता के कारण किसानों के पास सिवाय भूखे मरने के और कोई चारा नहीं है। इसलिए किसानों ने आखिर में आमरण अनशन शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकार औने पौने दाम में जमीन हड़पना चाहती है जबकि किसानों के पास ले देकर थोड़ी जमीन ही बची है। इसलिए किसान अधिग्रहण के साथ उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि धरतीपुत्रों को होली जैसे त्यौहार पर अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...