- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News Five Arrested For Stealing Batteries Raked In The Morning Committed By Night
बैटरी चुराने वाले पांच गिरफ्तार, सुबह रैकी, रात को करते वारदात
भिरानी पुलिस ने टावरों की बैटरियां और सेल चोरी करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 28 जनवरी को सुनील कुमार जाति निवासी छानीबड़ी ने पुलिस थाना भिरानी हाल एसडीओ बीएसएनएल भादरा ने लिखित रिपोर्ट दी थी। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गांव कालवास, न्यांगल व न्यांगल से 5-6 किमी आगे तक व हांसियावास, डूंगराना, राजगढ़ बाईपास, साहवा से नोहर रोड पर व सिवानी, तोशाम हरियाणा के आस-पास गांवों से टावर की बैटरियां व जनरेटर चोरी कर चुके हैं। आरोपी पूर्ण राम ने 2019 में राजगढ़ बस स्टैंड के पीछे बर्फ फैक्ट्री के पास से पिकअप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने राजस्थान व हरियाणा में काफी वारदातें कबूली हैं। आरोपी पिकअप से फेरी लगाकर बर्तन व कबाड़ बेचने व खरीदते समय रैकी कर लेते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार मोबिन अली पुत्र हबीब अली, वार्ड 10 सिवानी, जिला भिवानी, पूर्णसिंह उर्फ पूर्णाराम उर्फ मणिया पुत्र रिछपाल, निवासी मंगाली पुलिस थाना आजाद नगर जिला हिसार, मनोज कुमार पुत्र इंद्रसिंह मंगाली पुलिस थाना आजाद नगर, हिसार एंव राजेश उर्फ बच्ची उर्फ कालू पुत्र महेन्द्र सिंह सिसवाला, पुलिस सदर हिसार को जेल भेज दिया है। पांचवें मुलजिम राजपाल पुत्र धूप सिंह जाति जाट निवासी काजला पीएस अग्रोहा हाल मकान 865 सर छोटूराम कॉलोनी हिसार को दस मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजाराम पुलिस थाना भिरानी, हैड कांस्टेबल राजपाल, सत्यवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह , विकास कुमार, नेमीचन्द, ओमप्रकाश, कमलेश, धर्मराज शामिल थे।