- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Flag March Taken Out In Rawalamandi 365 Head Khanuwali And Knd
रावलामंडी, 365 हैड, खानूवाली व केएनडी में फ्लैग मार्च निकाला
रावलामंडी| पुलिस ने 15 मार्च को होने वाले पंचायत चुनाव को भयमुक्त कराने के लिए रावला व 365 हैड इलाके की पंचायतों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। सीआई निकेत पारीक के नेतृत्व में पुलिस बल ने रावलामंडी, 365 हैड, खानूवाली, 7, 8 व 12 केएनडी, 10, 13 डीओएल पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला।
सीआई पारीक ने बताया कि मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदान को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए पुलिस ने सभी प्रबंध किए हैं। समाज कंटकों व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।