पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Forest Department Removed Encroachments In Uttaradabas Village

वन विभाग ने उत्तरादाबास गांव में अतिक्रमण हटाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वनविभाग हनुमानगढ़ की टीम ने शुक्रवार को उत्तरादाबास गांव में आबादी के नजदीक वनविभाग की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। इन अतिक्रमणों को हटाने की मांग ग्राम पंचायत उत्तरादाबास व ग्रामीणों काफी समय से करते आ रहे थे। शुक्रवार को एसीएफ नोहर दलीप सिंह राठौड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी भादरा जगदीश प्रसाद के नेतृत्व मे शुक्रवार को 25 अतिक्रमणों को हटाया गया है। राठौड़ ने बताया कि यह अतिक्रमण सभी अस्थाई थे जबकि अभी भी अनेक अतिक्रमण ऐसे हैं जो पक्के हैं। इनको हटाने की कार्यवाही बाद में की जाएगी। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सर्वेयर हनुमानगढ़ धर्मपाल कस्वां, वनपाल भजनलाल , सहायक वनपाल हनुमानगढ़ मोनिका बिश्नोई, सहायक वनपाल हनुमानगढ़ लक्ष्मी मीना, वन रक्षक श्रवण कौर शामिल थी।

खबरें और भी हैं...