- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Fraud In A House Deal In Suresia Case Filed
सुरेशिया में मकान के एक सौदे में धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
जंक्शन के सुरेशिया में मकान का सौदा कर धोखाधड़ी कर कब्जा नहीं देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। बजरंगलाल पुत्र पुन्नुराम सोनी निवासी नई आबादी ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र गिरी पुत्र प्रकाश गिरी गुसांई निवासी वार्ड 42 ने उसके साथ मकान का सौदा कर रकम ले ली लेकिन मकान का कब्जा नहीं दिया। मामले की जांच एएसआई इंद्रा देवी को सौंपी गई है।