पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parlika News Rajasthan News Free Batch Of Rscit For Women Starts In Village Parlika

गांव परलीका में महिलाओं के लिए आरएससीआईटी के निशुल्क बैच शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परलीका| गांव के एसबीएस स्किल डेवलपमेंट कंप्यूटर सेंटर पर इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण कौशल संवर्धन योजना के तहत राज्य सरकार की अाेर से ग्रामीण व शहरी स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा कोर्स करवाया जाएगा। एसबीएस स्किल डेवलपमेंट कंप्यूटर सेंटर पर 12 महिलाओं व बालिकाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा बैच का उद्घाटन सरपंच चिड़िया देवी, उप सरपंच प्रतिनिधि दयाराम बेनीवाल, उपवैद्य रतनलाल लाटा आदि के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक श्यामलाल शर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा, परलीका सेवा समिति के अध्यक्ष रोहिताश बेनीवाल, युवा एकता मंच के अध्यक्ष सुनील बेनीवाल प्रधान, रमेश बालान, सुभाष स्वामी, रघुवीर शर्मा, दीपचंद बेनीवाल सहित महिला बैच की सभी प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। कार्यक्रम में उपवैद्य रतनलाल लाटा ने सेंटर के विकास के लिए 5100 रुपए प्रदान किए।
खबरें और भी हैं...