पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Free Computer Course For Women And Girls Started

महिलाओं-बालिकाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा ही ऐसा मूलमंत्र है जिससे दिशा और दशा दोनों में बदलाव आ सकता है। यह बात गुरुवार को थानाधिकारी इंद्र कुमार वर्मा ने कही। मौका था शिफ्ट कम्प्यूटर पर इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण कौशल संवर्धन योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा कोर्स के प्रारंभ का। सेंटर निदेशक राजकुमार वर्मा ने बताया कि इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण कौशल संवर्धन योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा कोर्स करवाया जा रहा है। जिसमें आरएस सीआईटी कोर्स करने के लिए 27 महिलाओं का और आरएस सीएफए में 15 महिलाओं और बालिकाओं का चयन सरकार के द्वारा किया गया है। इस मौके पर समाजसेवी सूर्यप्रकाश वर्मा ने भी विचार रखे। अतिथियों ने महिलाओं और छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा की निशुल्क पुस्तकें भी वितरित की गई। शिक्षक सोनू वर्मा, रानी ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्टाफ विजय कुमार, विरेंद्र कुमार सहित अभिभावक, छात्र-छात्राएं मौजूद थे। निदेशक राजकुमार वर्मा ने आभार जताया।

भादरा| शिव गोरक्ष कंप्यूटर सेंटर में गुरुवार को ग्रामीण बालिकाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। संचालक राजेंद्र दुहारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण निशुल्क है। इसमें ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान व व्यावसायिक दक्षता के लिए टाइपिंग व टेली भी सिखाई जाएगी। पार्षद हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी दक्षता का युग है। इसलिए प्रत्येक बालक-बालिका को कंप्यूटर सहित समस्त तकनीकी विधाओं का ज्ञान होना चाहिए। विष्णु नेगी ने भी विचार रखे।

खबरें और भी हैं...