बालिकाओं के लिए मुफ्त आरएससीआईटी कोर्स शुरू
हनुमानगढ़| शिक्षा विस्तार संस्था जंक्शन की ओर से शनिवार को आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स नि:शुल्क महिला बैच का शुभारंभ किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा घोषित महिला प्रशिक्षण में चयनित 20 छात्राओं को नि:शुल्क आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स करवाया जाएगा। शुभारंभ पार्षद अंजना जैन ने किया। इस मौके पर केंद्र के संचालक विशाल छाबड़ा, साक्षी छाबड़ा, मंजरी दीवान, सुखविंद्र सिंह, सिमरन, रोहित मौजूद थे।
नोहर| पेस कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर में राजस्थान सरकार की इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण कौशल संवर्धन योजना के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीलम जोशी व सयुंक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी ने किया। पालिकाध्यक्ष नीलम जोशी ने बालिकाओं को पूरा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संजय मोदी ने कहा कि महिलाओं को सूचना प्रौद्याेगिकी का प्रशिक्षण देना आवश्यक है। सेंटर संचालक मुकेश हिसारिया में निशुल्क प्रशिक्षण योजना की जानकारी दी। इस मौके पर अतिथियों द्वारा चयनित छात्राओं काे निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के महासचिव राजेन्द्र कंदोई, सचिव सुशील सिपानी, अशोक गिदड़ा, सुरेंद्र जोशी, दीपक जांगिड़ सहित बालिकाएं उपस्थित थीं।