- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Government Ayurvedic Department And Gaur Sadan Served Free Decoction
सरकारी आयुर्वेदिक विभाग और गौड़ सदन ने निशुल्क काढ़ा पिलाया
सूरतगढ़ थर्मल| सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल व गौड़ औषधी सदन की ओर से गुरुवार को रामलाल मार्केट में निशुल्क काढ़ा पिलाया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. मनोज गहलोत ने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी, कोरोना वायरस से बचाव व रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़ा 3 दिन शाम 4 से 6 बजे तक भगत सिंह गेट (रामलाल मार्केट) में निशुल्क पिलाया जाएगा। वैध ओमप्रकाश शर्मा, लेखराम सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।