पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Government Should Give Immediate Appointment To 826 Vacant Posts In Reet Recruitment Strong Punis

रीट भर्ती में रिक्त 826 पदों पर तत्काल नियुक्ति दे सरकार: बलवान पूनियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा| रीट भर्ती 2016 लेवल-2, अंग्रेजी विषय में रिक्त 826 पदों को भरने का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। विनियोग विधेयक पर विधानसभा में चर्चा के दौरान शुक्रवार देर शाम को भादरा विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने मांग रखी कि सरकार रीट ्ती 2016 लेवल-2 नॉन टीएसपी के सभी 826 रिक्त पदों पर रिशफल परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करे। गत दिनों सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जयपुर पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि व भादरा विधायक बलवान पूनियां को इस प्रकरण में सरकार के नकारात्मक रवैये से अवगत करवाया था। पिछले सप्ताह रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि भी इस मामले को विधानसभा में उठा चुके हैं लेकिन बेरोजगार हितैषी होने का दावा कर रही प्रदेश सरकार ने अभी तक अभ्यर्थियों की दो वर्ष पुरानी इस मांग एवं हाई कोर्ट के आदेशों को मानने की बजाय इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का मानस बनाया है।
खबरें और भी हैं...