पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Government Workers Will Be Able To Provide Easy Installments On Housing Board Purchase

हाउसिंग बोर्ड के मकानों की खरीद पर सरकारी कर्मी दे सकेंगे आसान किस्तें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़|राजस्थान आवासन मंडल ने मकानों की खरीद पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब आसान किश्तों पर मकान देने का निर्णय कर लिया है। योजना के मुताबिक महज दस प्रतिशत भुगतान पर ही आवास की चाबी मालिक को सौंप दी जाएगी। साथ ही उन्हें 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। मंदी के दौर में आवासन मंडल ने तमाम तरह की छूट देकर अपनी ओर से आकर्षित करने का प्रयास किया है। इसे मंडल की ओर से बुधवार नीलामी उत्सव का नाम दिया गया है। हनुमानगढ़ राजस्थान आवासन मंडल खंड के आवासीय अभियंता चंद्रमाेहन के अनुसार शहर में जंक्शन के जिला जेल के पास पुरानी आवासीय योजना हनुमानगढ़ में बुधवार नीलामी उत्सव के तहत विभिन्न आय वर्ग के 4 स्वतंत्र आवास 0 से 50 प्रतिशत तक की छूट, 122 स्वतंत्र आवास में 0 से 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई है। इसी तरह जंक्शन के जिला परिवहन कार्यालय के पास स्थित नई आवासीय योजना में विभिन्न आयु वर्ग के 409 स्वतंत्र आवास में 0 से 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई है।
खबरें और भी हैं...