पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Goyal District Co Convener Of Hindu Jagran Manch Appointed

हिंदू जागरण मंच के गोयल जिला सह संयोजक नियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा| हिंदू जागरण मंच के सदस्य व सभी हिंदू संगठनों की बैठक रविवार को प्री-पेयर शिक्षण संस्थान में सतपाल दाधीच की अध्यक्षता में हुई। इसमें 5 अप्रैल को भादरा में धर्मयात्रा एवं धर्मसभा करवाने का निर्णय लिया गया। जिला संयोजक विजय बंसल ने विशाल गोयल को हिंदू जागरण मंच का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है और इस निर्णय का सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर राजेन्द्र राजपूत, गिरवरसिंह, राजपाल गोस्वामी, उमाशंकर खंडेलवाल, दिनेश सिंह, संदीप कुमार, संदीप जग्गल, दिनेश शर्मा, लक्की पेंटर आदि मौजूद थे।

शिविर लगाकर जन आधार कार्ड: नगरपालिका की ओर से हाथीपुराबास में जन आधार कार्ड वितरण शिविर लगाया गया। शुभारंभ पार्षद हरिप्रकाश शर्मा ने किया। पालिका कार्मिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब भामाशाह कार्ड के स्थान पर जन आधार कार्ड मान्य होंगे।
खबरें और भी हैं...