पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Harprabh Ashram Introduced 3 Women And 2 Youth To Family Members

हरप्रभ अाश्रम ने 3 महिलाओं व 2 युवकों काे परिजनों से मिलवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालपुरा-पालीवाला स्थित हर प्रभ आसरा आश्रम में रह रहे बेसहारा 3 महिलाओं व 2 युवक काे होली के एक दिन पहले उनके परिवारवालाें से मिलवाया है। अलग-अलग जगह से आए परिजनों ने अपने खोए हुई मां, प|ी व बेटा-बेटी को पाकर आश्रम का धन्यवाद किया।

आश्रम के मुख्य सेवादार दलजीत सिंह खालसा ने बताया कि पांचों महिला पुरुष कुछ महीनेे पहले सेवादाराें काे अलग-अलग भटकते हुए मिले थे। उस समय इनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। इनका इलाज करवाया गया। इलाज के पश्चात इन्हाेंने अपने-अपने परिवार के बारे में बताया। जिस पर आश्रम ने संबंधित थानों से सम्पर्क कर इनके परिजनों को सूचना दी।

बेटा, मामा, पिता व दाेस्त लेने पहुंचे अपने बिछ़ड़े परिजनों काे

खालसा ने बताया कि महिला मालती देवी प|ी बलराम सैन जो गुणा जिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। मानसिक स्थिति खराब होने के कारण 4 माह पहले यह महिला घर से निकल गई थी। 3 माह पहले आश्रम के सेवादारों को हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में मिली थी। महिला ने 2 माह बाद अपना पता बताया। रविवार को महिला का बेटा अंकित सैन व मामा प्रकाश सिंह लेने पहुंचे। दूसरी महिला रेशमा प|ी रामकरण जोकि गांव गुआना जिला सोनीपत हरियाणा रहने वाली है। 12 माह पहले बाजार से आते हुए रास्ता भटक गई व रास्ता भटकती हुई आगे से आगे सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन आ गई। यहां से 2 माह पहले सेवादार आश्रम में ले आए। अब रेशमा का बेटा सुरेंद्र लेने के लिए आया। तीसरी महिला सुमीतापाल इंदौर की रहने वाली है। 13 माह पहले यह महिला मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण घर से निकली थी। 1 वर्ष पहले सेवादारों को सूरतगढ़ में भटकती हुई मिली। रविवार को उसके पिता हुकमचंद जारीया अपनी बेटी को लेने पहुंचे। चौथा व्यक्ति अनु जो उत्तरप्रदेश के मोहम्मदाबाद गोहनामऊ का रहने वाला है। 3 माह पहले सूरतगढ़ में लावारिस हालत में मिला था। पिता नूरजहां लेने पहुंचे। वहीं पांचवां व्यक्ति राकेश कुमार जामुनाकला, जिला खंडवा मध्यप्रदेश का रहने वाला है जो अपने दोस्त के साथ घर पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...