- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Holi Sneh Milan Samarayeh Of Pensioners Society Honored Pensioners Over 80 Years
पेंशनर्स समाज का होली स्नेह मिलन समाराेह, 80 वर्ष से अधिक के पेंशनर्स का सम्मान किया
पेंशनर्स समाज के लोग और पदाधिकारी समाज का एक बहुत बड़ा हिस्सा है जिनकी समाज को जरूरत है। यह बात शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा ने कही। मौका था व्यापार मंडल सभागार में राजस्थान राज्य कर्मचारी पेंशनर समाज के होली मिलन समारोह का। गोदारा ने पेंशनर समाज के लोगों से आह्वान किया कि आप सरकारी सेवा से अब मुक्त हो लेकिन सभी के पास अच्छा अनुभव है। उस अनुभव का उपयोग समाज सेवा में अधिक से अधिक करें। उन्होंने समाज में फैले नशे को जड़ से मिटाने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटियों को बचाने, पौधे अधिक से अधिक लगाने आदि में योगदान देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन जैन ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और विचार आज के दौर में युवा ग्रहण करें तो प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। सीआई इंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज की धरोहर है। एसबीआई आरबीओ चीफ मैनेजर आरके जैन और एसबीआई शाखा प्रबंधक ने पेंशनर्स को हमेशा सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर नगरपालिका ईओ सत्यनारायण स्वामी, एसबीआई के जितेंद्र गुर्जर, मोहित कुमार ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद ऐरी ने पेंशनर्स समाज के कार्यों, कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता ने आय-व्यय का वार्षिक ब्यौरा दिया। इस मौके पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष रामावतार वर्मा ने आभार जताया। सचिव दुर्गाप्रसाद ऐरी, कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता, ओम धारणियां, रामप्रताप बिश्नोई, प्रवक्ता मुख्तयार सिंह, साहब राम ज्याणी आदि ने अतिथियों का सम्मान और स्वागत किया। मंच संचालन भागीरथ तिवाड़ी ने किया। कार्यक्रम में हरदेव सिंह, योगेश चतुर्वेदी, सुनील धारणियां, ओमप्रकाश बिश्नोई, रामप्रताप बिश्नोई, रोशनी सोनी, गजानंद भोबिया, संतराम गोदारा अादि मौजूद थे। समारोह में 80 साल से अधिक आयु के पेंशनर्स का सम्मान किया गया। अतिथियों ने मुखराम, हुकम गिरी, रामसुख, हीरादेवी, अवतार सिंह आदि को गीता, शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।
भादरा में मेघवंश समाज का स्नेह मिलन व सम्मान समारोह 15 को
भादरा| राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा की ओर से रविवार को सुबह 9 बजे वीडीएस पैलेस भादरा में मेघवंश समाज का स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि भादरा विधायक कामरेड बलवान पूनियां, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल, पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष रहीशा बानो, वीडीएस ग्रुप के चेयरमैन बलवंत सैनी, पूर्व जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल नेहरा, एडवोकेट सुरेन्द्र लाम्बा, दयानंद बेरवाल, श्यामानंद महाराज होगें।
पेंशनर्स ने सरकार से मीरा कॉलेज में सरकारी स्टाफ लगाने की मांग रखी
व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन जैन और पेंशनर्स समाज के लोगों ने मीरा कॉलेज में शीघ्र सरकारी स्टाफ लगाने और बेटियों को सरकारी शिक्षा योजनाओं की सुविधा मुहैया करवाने, सरकारी अस्पताल में रिक्त डॉक्टरों के पद भरने, सर्जन डॉक्टर लगाने, रात्रिकालीन डॉक्टर और दवाइयों की व्यवस्था करवाने, सरकारी स्टेट स्कूल की साढ़े आठ बीघा भूमि पर युवाओं को खेलों के लिए खेल स्टेडियम बनाने, पेंशनर्स समाज के लिए जगह उपलब्ध करवाने आदि की मांग की।