पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tibbi News Rajasthan News Household Items Given At The Wedding Of A Girl In Needy Family

जरुरतमंद परिवार की लड़की की शादी में दिया घरेलू सामान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टिब्बी| कस्बे के सेवाभावी व परोपकारी लोगों ने एक जरुरतमंद परिवार की लड़की की शादी में जनसहयोग से घरेलू जरूरत का सामान भेंट कर व बारात को प्रतिभोज देकर अनुकरणीय कार्य किया। जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड 20 के स्व. जंटासिंह की पुत्री के विवाह समारोह में बारात पूगल से आई। परिवार की खराब माली हालत के चलते गांव के सेवाभावी लोगों ने एकत्रित होकर जनसहयोग से लड़की को घरेलू जरुरत का सामान बैड, कुर्सी, संदूक, पंखा आदि सामान देकर मदद की। बारात के लिए प्रतिभोज का भी प्रबंध किया। इस नेक कार्य की लिए बाबा बेअंत सिंह ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य और दान है। जरूरमंद परिवार की बेटियों की शादी में मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच संतोष कुलवंत सुथार, बाबा बेअंत सिंह आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...