पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhadra News Rajasthan News Identity Of Dead Bodies Found Deceased Adampur Resident Post Mortem And Dead Bodies Handed Over To Family

अधजले मिले शव की हुई पहचान, मृतक आदमपुर निवासी, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव गडढ़ा की रोही में शनिवार को मिले अज्ञात व्यक्ति के अधजले शव की पहचान सुनील कुमार पुत्र मनीराम जाट निवासी खेरमपुर तहसील आदमपुर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुनील कुमार की हत्या को लेकर भिरानी पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को गांव गढड़ा की रोही में अधजला शव मिलने पर पुलिस ने शव को पहचान के लिए सरकारी अस्पताल भादरा की मोर्चरी में रखवाया था। मृतक की पहचान को लेकर भिरानी पुलिस ने हिसार, आदमपुर, सिवानी व चूरू क्षेत्र में लगातार अभियान भी चलाया था। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक धार्मिक प्रवृत्ति का था, जो धार्मिक स्थलों से कई दिनों तक घर नहीं आता था तथा अब वह 5 मार्च को घर से धोक लगाने की कहकर गया था। इसके बाद मृतक की कोई सूचना नहीं मिलने पर मृतक के मामा के लड़के व अन्य उसकी तलाश में लगे हुए थे। सोमवार सुबह मृतक के परिजनों को इस अज्ञात शव व उसके बाएं हाथ पर गोदना एसकेजे अंकित होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने भिरानी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र मनीराम जाट निवासी खेरमपुर के रूप में हुई। मृतक शादीशुदा था। उसके एक लड़का व एक लड़की है। भिरानी थानाधिकारी राजाराम लेघा के अनुसार पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...