पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News If One Thousand Rupees Bill Is Outstanding Then Electricity Connection Will Be Cut 50 Teams Formed For Recovery

अगर एक हजार रुपए का बिल बकाया तो कटेगा बिजली कनेक्शन, वसूली के लिए 50 टीमों का गठन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिस्कॉम अब बकायादारों को लेकर सख्त हो गया है। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने महज एक हजार का बिल बकाया रखा उनका भी बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। क्योंकि जिले में बिजली बिलों की बकाया राशि बढ़ती ही जा रही है। इसे देखते हुए डिस्कॉम ने अब उपभोक्ताओं के साथ सख्ती से पेश आने का निर्णय लिया है। हालांकि डिस्कॉम ने महज 15 दिनों में 2300 बिजली के कनेक्शन काट दिए है। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बकायादारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अब एक हजार बकाया पर भी किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलेगी। स्थिति यह है कि डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की ओर से जिलेभर में से 40 करोड़ 19 लाख 95 हजार रुपए वसूलने हैं। क्षेत्र के उपभोक्ता लंबे समय से बिल भरने का नाम तक नहीं ले रहे। डिस्कॉम की ओर से बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिल नहीं भरने पर विभाग ने क्षेत्र के गांवों में सैकड़ों कनेक्शन काट दिए। शेष रहे कनेक्शनों को भी शीघ्र बिल जमा नहीं करवाने पर काट दिया जाएगा।

31 मार्च तक अवकाश के दिन भी खुले रहे कार्यालय

बिजली का बकाया बिल समय पर जमा नहीं करवाने पर डिस्कॉम ने जिले के 2300 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। अब इन घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। डिस्कॉम ने जिले में बकाया राशि वसूलने के लिए करीब 50 टीमों का गठन किया है। ये टीम बकायादारों के घर वसूली करने जाती है। बिल जमा नहीं करवाने पर मौके पर ही कनेक्शन काट दिया जाता है।


डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली के बकाया बिल जमा करवाने के लिए 31 मार्च तक अवकाश के दिन भी जिले के सभी सब डिविजनों के ऑफिस खुले रखें जाएंगे। इस अवधि के दौरान सरकारी छुट्टी और रविवार के दिन भी बिजली बिल जमा होंगे। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक ऑफिस खुले रहेंगे।

एसई बोले-बकाया राशि जमा नहीं करवाई तो तुरंत कटेगा कनेक्शन

जिले में चल रहे बकाया राशि को शत प्रतिशत वसूलने के आदेश है। ऐसे में बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर तुरंत कनेक्शन काटे जाएंगे। उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए अवकाश के दिन भी ऑफिस खुले रहेंगे।
खबरें और भी हैं...