पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Information Given About Schemes And Grants In Industrial Promotion Camp In Trade Board

व्यापार मंडल में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में योजनाओं व अनुदान की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सादुलशहर| जिला उद्योग केंद्र की ओर से व्यापार मंडल मेें औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर लगाया गया। व्यापार मंडल प्रशासक रामकिशन गोयल की अध्यक्षता में अायाेजित शिविर मेें विभाग के गोतसिंह, रिको के विनोद कुमार, उद्योग प्रसार अधिकारी संतोष देवी, मंडी समिति सचिव रामप्रताप कलवासिया ने व्यापारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाने व विकसित करने की बात कही। विभिन्न योजनाओं व अनुदान बारे जानकारी दी। आवेदन पत्र ऑनलाइन बेवसाइट पर जमा करवाने के बारे में भी बताया। ऋण की अधिकतम सीमा, ऋण का स्वरूप, ब्याज अनुदान के साथ-साथ राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में विद्युत कर, मंडी शुल्क, भूमि कर, स्टांप ड्यूटी, भूमि रूपांतरण शुल्क में छूट की जानकारी दी। व्यापारियों ने भी योजनाओं बारे जानकारी प्राप्त की। शिविर में व्यापारी रामसिंह कड़वासरा, रतनलाल गोयल, कृष्णलाल गोयल, भगवानदास नागपाल, विजय सुखीजा, स्वरूप चौधरी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...