पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Instant Fasting Of Saints Contemplation Kamalanand

संतों का सहज व्रत परहित चिंतन : कमलानंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री कल्याणकमल सत्संग समिति के तत्वाधान में श्री कल्याणकमल आश्रम हरिद्वार के स्वामी कमलानंद गिरि महाराज की सद्प्रेरणा से बसंत पंचमी से प्रारंभ हुए मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी चालीसा का पाठ कस्बे में नित्य घरों में जारी है। शनिवार का पाठ श्यामसुंदर शर्मा के घर हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को महाराज का संदेश सुनाया गया। संदेश में महाराज ने कहा कि संतों के परहितचिंतन व्रत निष्ठा के विषय में पदम पुराण में देवदूत और राजा महीरथ का संवाद आता है। इसमें बताया गया है कि जब राजा महीरथ को विष्णु दूत नरक के मार्ग से बैकुंठ ले जाने लगे तो राजा के शरीर की वायु के स्पर्श से नरकों के दुख भोगते हुए दीन दुखी जनों की व्यथा दूर होने लगी। तब राजा ने देवदूतों से निवेदन किया कि भाई मुझे इन दीन दुखी व आर्तजनों से अलग मत करो। मैं इन्हें छोड़कर बैकुंठ जाना पसंद नहीं करता। संसार में वह मनुष्य पापी है, जो समर्थ होकर भी आर्तजनों के शोक को दूर नहीं करता। मेरे शरीर को स्पर्श करने वाली वायु से यदि प्राणियों को सुख पहुंचता हो, तो मुझे उसी जगह ले चलो जहां आर्तजन रहते हैं। जो पुरुष चंदन के समान दूसरों के संताप को दूर करने वाला है, वे सचमुच चंदन ही है। संसार में संत वही है जो दूसरों के दुखों को दूर करते हैं और आर्तजनों की पीड़ा विनाश के लिए जिनके प्राण तृण समान हैं। केवल अपना नित्य का मानसिक सुख तो नरक के समान है। संतजन हमेशा अन्य के सुखों से ही सुखी रहते हैं। इस संसार में आर्तजनों का दुःख नाश किए बिना आनंद की प्राप्ति नहीं हो सकती। श्री कल्याण कमल सत्संग समिति के प्रवक्ता प्रिंस गर्ग व हेमंत रोहतकिया ने बताया कि निर्माणाधीन मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी धाम बीरबल विहार कॉलोनी में 108 श्री सुंदरकांड पाठों की चल रही शृंखला के तहत रविवार को 25वां पाठ शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा।

16वां वार्षिक अखंड ज्योत आगमन और भव्य शोभा यात्रा 24 मार्च काे

संगरिया| नवरात्रा महोत्सव की पावन बेला पर युवा जन सेवा दल की ओर से 16वां वार्षिक अखंड ज्योत आगमन और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 24 मार्च से होगा। प्रभारी लवली गर्ग ने बताया कि ज्वालाजी धाम से माता की पवित्र ज्योत सेवादारों द्वारा 24 मार्च को संगरिया लाई जाएगी। इसका ऋषि आश्रम चौक में शाम सवा चार बजे स्वागत होगा। उसी के साथ शोभा यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। वहीं 26 मार्च को दूसरे नवरात्रा पर श्री गणेश महिला कीर्तन मंडली की अाेर से कीर्तन होगा। 30 मार्च को छठे नवरात्रा पर सायं चार बजे जय मां वैष्णो महिला मंडली की ओर से कीर्तन होगा। एक अप्रेल को अर्द्धरात्रि जागरण में रात्रि सवा आठ बजे से श्री जय मां वैष्णों सेवा समिति के द्वारा भजनों का गुणगान किया जाएगा। दो अप्रेल को कंजक पूजन प्रात: सवा नौ बजे होगा।

खबरें और भी हैं...