पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatsar News Rajasthan News Instructions For Completion Of Crop Survey And Insurance Claim Process Sdm Reviewed

फसल खराबे के सर्वे और बीमा क्लेम प्रक्रिया पूरी करने के िनर्देश, एसडीएम ने जायजा लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीकरणपुर| ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वे व मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करवाने को लेकर शुक्रवार शाम एसडीएम मूलचंद लूणियां ने अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम ने राजस्व विभाग को नुकसान का सर्वे करवाने, कृषि विभाग के अधिकारियों व बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियाें को किसानों की बीमा क्लेम सम्बन्धी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने तहसीलदार गोकुलदान चारण व राजस्व पटवारियों को ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का मौके पर जाकर सर्वे करने के लिए निर्देशित किया। बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि राकेश कुमार को केसीसी खातों वाले किसानों के बीमा आवेदन पूरे कर कृषि विभाग को जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। एचडीएफसी व एरगो बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बैठक में बताया कि किसान फसलों में हुए नुकसान को लेकर ऑनलाइन बीमा आवेदन टोल फ्री नम्बर 18002660700 पर 72 घंटे में कर सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत बीमा के लिए अपना आवेदन सात दिन में जमा करवा सकते हैं। बैठक में सहायक कृषि निदेशक राजपाल झाझडिया, नायब तहसीलदार तनवीर सिंह संधू, उपस्थित थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा: क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियाें ने शुक्रवार सुबह खेतों में जाकर फसल का सर्वे किया । एसडीएम मूलचंद लूणीयां, तहसीलदार गोकुलदान चारण ने हल्का पटवारी संदीप शर्मा को साथ लेकर ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से नुकसान को लेकर चर्चा की गई । इसमें अधिकारियों की टीम ने गांव मोटासरखूनी, 49जीजी, 44जीजी, 43जीजी खरलां में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया गया। एसडीएम ने बताया कि ओलावृष्टि से सरसों की अगेती फसलों में ज्यादा नुकसान है जबकि गेहूं व जौ में नुकसान कम देखने को मिला है।
खबरें और भी हैं...