- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Jan Aadhaar Card Will Be Made For 30 Thousand Families In The City 6 Thousand Arrived Will Get Free From E Friend If Action Is Taken For Money
शहर में 30 हजार परिवारों के बनेंगे जन आधार कार्ड, 6 हजार बनकर पहुंचे, ई-मित्र से निशुल्क मिलेंगे, रुपए लिए तो कार्रवाई
फाइल फोटो
राज्य सरकार ने भामाशाह कार्ड को जन आधार कार्ड में बदल दिया है। यह जन आधार कार्ड ई-मित्र से निशुल्क मिलेंगे। इन जन आधार कार्ड का वितरण ई-मित्र से बायोमेट्रिक सत्यापन कर किया जाएगा। नगरपरिषद क्षेत्र में 30 हजार परिवारों को जन आधार कार्ड वितरित किए जाने हैं जिसमें अब तक 6 हजार कार्ड पहुंच चुके हैं। ई मित्रों की ओर से यह कार्ड वनटाइम पासवर्ड (ओटीपी) या बायोमैट्रिक पहचान (अंगूठे या अंगुलियों के निशान) दर्ज करने के बाद संबंधित परिवार के पात्र व्यक्ति को दिए जाएंगे। इस कार्ड को प्राप्त करने वालों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। नोडल अधिकारी आयुक्त शैलेंद्र गोदारा ने बताया कि कार्ड वितरण के संबंध में मॉनिटरिंग के लिए सहायक पर्चा वितरण कम सर्वेयर सूबे सिंह को सहायक एवं मोहम्मद सलीम को कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर जिम्मेदारी तय की गई है। अगर किसी ईमित्र की ओर से जन आधार कार्ड वितरण में रुपए लेने की शिकायत मिलती है तो संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वार्ड संख्या 19, 24,34 व 36 के जन आधार कार्ड ई-मित्र मदनलाल शर्मा, वार्ड संख्या 5 के ई-मित्र मेजरसिंह, वार्ड संख्या 6,12 व 8 के कुलदीप सिंह, वार्ड 7 के प्रमोद कुमार सिहाग, वार्ड 33 के रोहिताश, वार्ड 9, 11 व 4 के सुभाष स्वामी, वार्ड 6,7,8 व 9 के सुधीर बिश्नोई, वार्ड 44 व 45 के मनीष कुमार, वार्ड 1 व 14 के महावीर प्रसाद, वार्ड 4 के अनिल मजुका, वार्ड 25,26 व 27 के परमानंद स्वामी, वार्ड 2,3 व 4 के अरशद अली, वार्ड 37,38,39,40,41,42 व 43 के चूना फाटक पर सचदेवा मेडिकल के पास ईमित्र एवं वार्ड 28,21 व 30 के जन आधार कार्ड कॉलेज फाटक के पास ईमित्र मोहित खुराना के पास पहुंच गए हैं। यहां से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
तीन दिन में वितरण संभव नहीं, कोशिश जारी है: बलविंद्र
सर्वर नहीं चलने व आमजन द्वारा जन आधार कार्ड प्राप्त करने में उदासीनता के चलते तीन दिन में जन आधार कार्ड का वितरण संभव नहीं है क्योंकि अधिकांश लोगों ने पूर्व में ई-कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं, फिर भी ई मित्र संचालक वितरण की कोशिश करेंगे मगर इसके बाद भी विभागीय कार्रवाई की जाती है तो ई-मित्र यूनियन अपनी रणनीति बनाएगा।
बलविन्द्र नैण, अध्यक्ष, ई मित्र संघ, रावतसर
जिनके भामाशाह थे, उन सभी के अपने आप ही बन गए जन आधार कार्ड
सरकार बदलते ही पूर्ववर्ती सरकार की ओर से जारी भामाशाह कार्ड को बंद करते हुए जन आधार कार्ड बनाया गया है। विभिन्न योजनाओं को जनाधार कार्ड से जोड़ने के कारण सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक भामाशाह कार्ड धारक का स्वत: ही जन आधार कार्ड बन चुका है।
इधर, रावतसर में अधिकारियों ने बैठक लेकर दिए पालन करने के निर्देश: ई-मित्र संचालकों को ये आ रही 5 बड़ी समस्याएं
1. अधिकतर लोग जन आधार कार्ड पूर्व में ही डाउनलोड कर प्राप्त कर चुके हैं। क्योंकि विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन करते समय जन आधार कार्ड जरूरी होने के चलते आमजन ने दो महीने पहले ही ई मित्र संचालकों से ई-जन आधार कार्ड निकलवा लिए हैं। इसके चलते जन आधार कार्ड लेने के लिए ईमित्र पर नहीं आ रहे हैं।
2. जन आधार कार्ड लेने 18 वर्ष से कम आयु के सदस्य आता है तो बायोमैट्रिक्स पर उसका अंगूठा स्केन नहीं होता, जिससे उसे जन आधार कार्ड नहीं दिया जा सकता। आधार सर्वर डाउन होने के चलते उनके मोबाइल पर ओटीपी भी नहीं आ रहा। इससे जनाधार कार्डों का वितरण ई-मित्र संचालकों के लिए दुविधा बन गया है।
3. जन आधार कार्ड में भामाशाह कार्ड बनाते समय जो मोबाइल नंबर अपलोड किया गया था वही दर्शा रहे हैं। काफी संख्या में वह मोबाइल नंबर बंद भी हो चुके हैं या बदल चुके हैं। इससे उन्हें कार्ड धारक को सूचना देने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
4. सर्वर ठप होने की समस्या के चलते पिछले 3 दिनों से अधिकांश कार्ड धारकों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा है जिससे आगामी 3 दिनों में शत प्रतिशत जन आधार कार्ड का वितरण संभव नहीं है।
5. एक पंचायत में केवल एक ही ई-मित्रा को जनाधार कार्ड वितरण का कार्य सौंपा गया है। कुछ पंचायतों में तो 5 से 6 गांव तक आते हैं जिससे मात्र 3 दिन में जन आधार कार्ड का वितरण कैसे किया जाए।
एप से भी जान सकते हैं जनाधार आईडी के बारे में: अपना जन आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए या फिर अपनी जन आधार आईडी प्राप्त करने के लिए आप एप का सहारा भी ले सकते हैं। आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से जन आधार एप डाउनलोड करना है। इसके बाद अपने मोबाइल से इसे रजिस्टर्ड करना है। इसके बाद आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे। इनमें आप अपना आधार नंबर या भामाशाह नंबर डालकर या फिर जन आधार एनरोलमेंट आईडी डालकर जन आधार नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
नए बनाने के लिए ये है प्रक्रिया: नए जन आधार कार्ड बनवाने के लिए पूरे परिवार को ई-मित्र पर जाना होगा। वहां आधार कार्ड दिखाने होंगे। फोटो करवाने के बाद उनके जन आधार कार्ड बनेंगे।
जिनके पहुंचे उन्हें यूं मिलेंगे: ऐसे लोगों के मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर पहुंच रहे हैं। जिसमें संबंधित ई-मित्र की जानकारी है। यहां बायो मैट्रिक्स या फिर ओटीपी से यह कार्ड मिलेगा।
यूं समझें भामाशाह और जन आधार कार्ड को