पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Kabaddi Copy In Bhirani Nitesh Selected Best Player

भिरानी में कबड्डी प्रति., नीतेश चुने गए बेस्ट प्लेयर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा. लोक सेवक समिति भिरानी की ओर से रविवार को भिरानी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। गांव की आठ टीमों ने भाग लिया। समाजसेवी रामेश्वरलाल काकड़ ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम रही टीम को 21 सौ व द्वितीय को 11 सौ रुपए, रामपाल मंडेवाल ने 21 सौ रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए। बेस्ट रेडर व कैचर रहे प्रत्येक खिलाड़ी को ओमप्रकाश कारेला ने 11 सौ, रामेश्वर काकड़ ने 500-500 रुपए, वीरसिंह जागड़ा ने 200-200 नकद पुरस्कार किया। साहित्यकार भरत ओळा ने बेस्ट प्लेयर नीतेश को 500 रुपए पुरस्कार स्वरूप भेंट किए। इस मौके पर रामेश्वर काकड़, बलवीर धांधू, रामस्वरूप मांझू, रामपाल मंडेवाल, राजेन्द्र बेनीवाल, जगदीश राव, जगदीश कस्वां, हवासिंह मंडेवाल, रमेश बेनीवाल आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...